फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कर्फ्यू 1 मई तक होने से पीयू का परीक्षा कार्यक्रम भी बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 1 मई तक कर्फ्यू लागू होने के बाद अब पीयू प्रशासन भी परीक्षाओं का कार्यक्रम उसी के अनुसार तय करेगा। पंजाब से ही पीयू के 190 से अधिक कॉलेज जुड़े हैं। साथ ही पीयू कैंपस में भी पंजाब से तमाम स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन 20 मई के बाद ही परीक्षा का कार्यक्रम तय करेगा। इसी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार के लॉकडाउन का भी इंतजार किया जा रहा है कि 14 अप्रैल के बाद कितने दिन का बढ़ता है या फिर कम होता है।
पीयू से जुड़े 190 कॉलेजों के लगभग तीन लाख विद्यार्थी पंजाब से ही आते हैं। साथ ही पीयू में लगभग 16 हजार विद्यार्थी हैं। यह भी अधिकतर पंजाब के ही रहने वाले हैं। ऐसे में पंजाब सरकार का निर्णय इस विश्वविद्यालय पर काफी हद तक लागू रहता है। फिलहाल 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यह बढ़ेगा या नहीं, इसका इंतजार पीयू प्रशासन भी कर रहा है। वह इसलिए कि इसी के निर्णय पर परीक्षाओं का कार्यक्रम, मूल्यांकन से लेकर नए शैक्षिक सत्र का संचालन होगा। इसी बीच पंजाब सरकार ने 1 मई तक कर्फ्यू लगा दिया है, ऐसे में विद्यार्थी कॉलेज व विश्वविद्यालयों तक नहीं आ-जा सकेंगे। इस तरह 1 मई से पूर्व बनाया गया परीक्षा कार्यक्रम या अन्य तैयारियां इस पर लागू होती नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें