फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः पंजाब यूनिवर्सिटी का एग्जाम वाला प्रकरण पहुंचा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तक पहुंचा

Sat, 30 May 2020 01:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से जुलाई में परीक्षा कराने को लेकर छात्रों में हड़कंप है। कुछ छात्र चाहते हैं कि परीक्षा हो। वहीं, कुछ की राय है कि विद्यार्थियों को बिना एग्जाम के ही प्रमोट किया जाए। यह प्रकरण चांसलर एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई चंडीगढ़ के स्टेट जनरल सेक्रेटरी सर्वोत्तम राणा ने चांसलर को ई-मेल भेजा है। इसमें कहा है कि पीयू की ओर से पढ़ाई पूरी करवाई नहीं गई। ऑनलाइन कक्षाओं तक हर विद्यार्थी नहीं पहुंच पाया। सिलेबस पूरा हुए बिना ही पीयू जुलाई में परीक्षा करवाने जा रहा है।

विद्यार्थी इसके लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बिना एग्जाम के अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाए। वहीं, एबीवीपी ने कहा है कि परीक्षाएं होनी चाहिए, चाहे उसका स्वरूप कैसा भी हो, लेकिन छात्रों की सुविधाएं ठीक हों। उन्हें दिक्कतों को सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ऐसा रास्ता निकाले कि छात्रों की समस्या हल हो जाए। उन्होंने यह मांग की है कि पीयू प्रशासन परीक्षाएं जरूरी कराए। इसी परीक्षा के जरिये विद्यार्थियों का भविष्य बन सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें