फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#PUElections: देखिए, पीयू की 'सरदारी' के लिए कौन-कौन है मैदान में...

Thu, 07 Sep 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सभी समीकरणों के बाद प्रधान पद के लिए मुकाबला मुख्य तौर पर पांच छात्र नेताओं के बीच है। एसएफएस से हसनप्रीत कौर, एनएसयूआई से जशन कंबोज, पूसू से कुलदीप सिंह, सोई से हरमन सिंह और एबीवीपी से अविनाश पांडे सरदारी केलिए भिड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रधान पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिसमें दो उम्मीदवार प्रियंका और अरमान दंगल से गायब हैं। दोनों ने सभी सीटों पर नामांकन भरा था, लेकिन प्रचार में कहीं नजर नहीं आए। वहीं आजाद उम्मीदवार कश्मीर सिंह और एसएफआई से दविंद्र सिंह अभी तक केसमीकरणों में दौड़ से बाहर नजर आ रहे हैं। इस तरह से मुकाबला पांच केबीच बचा है।

चुनाव कमेटी की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक वोटिंग वीरवार सुबह साढ़े बजे शुरू हो जाएगी। इसके लिए पीयू कैंपस में 154 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 11 बजे बेलेट बॉक्स जमा होने शुरू होंगे। 12 बजे गिनती शुरू कर दी जाएगी। हालांकि पहले गिनती दो बजे शुरू होनी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। चुनाव कमेटी और छात्र संगठन मानकर चल रहे हैं कि 60 फीसदी केकरीब मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पीयू के चुनावी दंगल में...

PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
ये हैं पीयू के चुनावी दंगल में...
1.  एसएफएस से हसनप्रीत कौर, फिजिक्स विभाग की छात्रा
जीतने केबाद सबसे पहला काम- फीस बढ़ोतरी को रोकने और लड़कियों केहॉस्टल की टाइमिंग 24 घंटे कराई जाएगी।

2. एनएसयूआई से जशन कंबोज, यूआईएएमएस के छात्र
जीतने केबाद सबसे पहला काम- लड़कियों केहॉस्टल टाइमिंग की दिक्कत दूर कराई जाएगी।

3. पूसू से कुलदीप सिंह, अंग्रेजी में पीएचडी कर रहे हैं
जीतने के बाद पहला काम- एकेडमिक और प्लेसमेंट सेल को मजबूत करना

4. सोई से हरमन सिंह, यूआईएलएस केछात्र हैं।
जीतने केबाद सबसे पहला काम- अधूरे पड़े काम पूरे कराए जाएंगे

5. एबीवीपी से अविनाश पांडे, यूआईईटी के छात्र हैं।
जीतने केबाद पहला काम- सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला सिनेट, सिंडिकेट से पास कराकर केंद्र में भेजेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें