फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने कॉलेजों को नहीं भेजा एफिलिएशन पत्र, छात्रों की डिग्री पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एफिलिएटेड कॉलेजों को एफिलिएशन पत्र नहीं जारी किया गया है। सत्र 2021-22 खत्म होने को आ रहा है, लेकिन पीयू के 50 के करीब कॉलेजों को अभी एफिलिएशन पत्र ही नहीं मिला है। इसे लेकर कॉलेज पीयू को लिख भी चुके हैं। पिछली दो सीनेट बैठकों में भी कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटरों ने इस मुद्दे को उठाया और कॉलेजों को जल्दी एफिलिएशन पत्र जारी करने की मांग रखी, क्योंकि बिना एफिलिएशन के विद्यार्थियों की डिग्री पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीनेटर डॉ. जगवंत सिंह ने बताया कि कॉलेजों में एफिलिएशन के लिए इंस्पेक्शन हो चुकी है, लेकिन कॉलेजों को एफिलिएशन पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ है। इंस्पेक्शन के बाद ही कॉलेजों ने विभिन्न कोर्स के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू की थी। कोरोना महामारी के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में काम करने की गति में बहुत ढिलाई बरती गई है। इसका खामियाजा कॉलेजों को भुगतना पड़ रहा है। अगर किसी यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों को एफिलिएशन पत्र जारी नहीं किया जाता तो विद्यार्थियों की डिग्री अमान्य हो जाती है। हालांकि पीयू की ओर से अब तक ऐसी लापरवाही की नहीं गई है और हर बार समय पर एफिलिएशन दे दी जाती है, इसलिए कॉलेज पीयू से आग्रह कर रहे हैं कि अब सत्र 2021-22 के साथ आगामी सत्र 2022-23 दोनों के एफिलिएशन पत्र जारी किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को डिग्री लेने में कोई परेशानी नहीं हो।
कॉलेजों के साथ बुलाई जाए बैठक
सीनेटर डॉ. जगवंत सिंह ने बताया कि पिछली दोनों सीनेट बैठक में कॉलेजों की समस्याओं को लेकर मुद्दा उठाया गया था। पीयू के पास 190 के करीब कॉलेज हैं, जो इस समय कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। कॉलेजों में स्टाफ भर्ती, एफिलिएशन, तनख्वाहों जारी नहीं होने, अकाउंट्स और शिकायतों का निपटारण नहीं होने जैसी कई बड़ी समस्याएं हैं। कोविड अब खत्म हो गया है, इसलिए पीयू को कॉलेजों के अधिकारियों और कॉलेज के सीनेटरों के साथ एक बैठक बुलाई जानी चाहिए, जिसमें कॉलेजों की सभी परेशानियों को सामने रखा जाए और उन पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे समय पर सभी समस्याओं का रोडमैप बनाकर उनका निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें