चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दिसंबर 2019 में आयोजित हुई छह परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम संबंधित विभाग, कॉलेज और अधिकृत पीयू के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पीयू के जनसंपर्क विभाग की ओर से जिन परीक्षा परिणामों की सूची जारी की गई है, उनमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स (फर्स्ट सेमेस्टर), बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स) का चौथा व छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशंस) फर्स्ट सेमेस्टर, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (थर्ड सेमेस्टर) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (छठा सेमेस्टर) के परीक्षा परिणाम शामिल हैं।