फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू डीन फैकल्टी के चुनाव 3 दिसंबर को करेगा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से विभिन्न फैकल्टी के डीन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पीयू में 11 डीन फैकल्टी और सेक्रेटरी के लिए दो साल बाद तीन दिसंबर को मतदान आयोजित करवाया जाएगा। लंबे समय से डीन चुनाव को लेकर शिक्षक मांग कर रहे थे। पुटा चुनाव में भी डीन चुनाव मुद्दा बना था।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने इस बार विभिन्न फैकल्टी में डीन चुनाव में मतदान करने वाले उन सदस्यों को बाहर कर दिया है जिनकी उम्र 60 से पार हो चुकी है। डीन चुनाव में विभिन्न फैक्लटी के प्रोफेसर, सीनेटर और एडेड सदस्य मतदान करते हैं। पीयू प्रशासन की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि डीन और सेक्रेटरी का कार्यकाल सिर्फ 31 जनवरी 2023 तक रहेगा। ऐसे में पीयू प्रशासन डीन का चयन दो महीने से भी कम समय के लिए करने जा रहा है। डीन के तीन दिसंबर को होने वाला मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। आर्ट्स, लैंग्वेज, साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, एजुकेशन, मेडिकल साइंस और लॉ जैसे संकायों में मुकाबले की उम्मीद है।
फैकल्टी डीन का है ये काम
पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन का शैक्षणिक स्तर पर विभागों में काफी अहम योगदान रहता है। कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) प्रमोशन से लेकर विभागों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में डीन का होना जरूरी है। शिक्षकों की भर्ती, अकादमिक फैसलों, पीएचडी वाइवा इत्यादि में फैकल्टी डीन की जिम्मेदारी अहम होती है।
विज्ञापन

शिक्षकों की होगी कैश प्रमोशन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के दबाव के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही सौ से अधिक शिक्षकों की कैश प्रमोशन को डीन की नियुक्ति के बाद क्लीयर कर देगा। जनवरी 2021 के बाद से पीयू के शिक्षकों की कैश प्रमोशन का मामला लटका हुआ है। पुटा चुनाव के समय दोनों गुटों ने शिक्षकों के कैश प्रमोशन को प्रमुखता से करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें