फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू हर दिन बदल रहा है परीक्षा के निर्देश, छात्र हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय हर दिन परीक्षा के नए-नए निर्देश जारी कर रहा है। इस कारण छात्र परेशान हैं। पीयू ने कहा है कि विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से लेकर चार घंटे के बीच में उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी डाकघर के जरिये भेजेंगे। छात्रों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें डाकघर ही जाना पड़ेगा तो फिर ऑनलाइन परीक्षा का मतलब क्या रहेगा। घर से बाहर उन्हें निकलना होगा और कोरोना की चपेट में आने का खतरा होगा। इससे अच्छा पीयू छात्रों को कैंपस में बुलाकर परीक्षा ले।
विज्ञापन

बीए अंतिम वर्ष के छात्र विजय शर्मा, कुमार अभिषेक, बीएससी के छात्र सुशांत सिंह का कहना है कि पीयू ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार को लिख दिया कि परीक्षा देने के चार घंटे तक उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी डाकघर जाकर पोस्ट करनी होगी। उन्होंने कहा है कि जब विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी मेल आदि के जरिये पीयू को भेजेंगे तो फिर विद्यार्थियों को पीयू घर से बाहर क्यों निकालना चाहती है। पीयू घर पर ही परीक्षा लेने के दावे करती है लेकिन हकीकत में विद्यार्थियों को डाकघर तक निकलना होगा। वहां कतार आदि में भी लगना होगा। डाक टिकट लगाने से लेकर कई कार्य उन्हें करने होंगे। इस प्रक्रिया में कहीं भी उनका हाथ छू गया तो कोरोना का भी खतरा होगा। छात्रों ने पीयू प्रशासन से कहा है कि जिन विद्यार्थियों की सॉफ्ट कॉपी मिल रही है, उनसे हार्ड कॉपी न मांगी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें