चंडीगढ़। कोरोना के चलते पीयू सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पंजाब विश्वविद्यालय यह परीक्षा 12 व 13 जून को आयोजित करने जा रहा था। पीयू ने यह भी कहा है कि इस परीक्षा में उन विद्यार्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रवेश परीक्षा की अगली तिथि जल्द वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।