फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल को प्रमोट करने के लिए पीयू स्टूडेंट्स का नया पैंतरा

Wed, 06 Apr 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू में साइक्लिंग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में साइकिल को प्रमोट करने के लिए पीयू के कुछ युवाओं ने साइकिल लवर्स ग्रुप बनाया है। मंगलवार पीयू कैंपस में इन युवाओं ने मिलकर साइकिल रैली निकाली और सभी युवाओं, प्रोफेसर और नॉन टीचिंग स्टॉफ से कैंपस में अधिक से अधिक साइकिल चलाने का आग्रह किया।  
विज्ञापन
पूरे कैंपस में 100 से अधिक साइकिल सवारों ने रैली निकाली। पीयू के लॉ विभाग में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर और साइकिल लवर्स ग्रुप के हेड गुरजिंदर सिंह ने बताया की दो साल पहले साइकिल को प्रमोट करने के लिए यह ग्रुप बनाया गया।   उन्होंने कहा कि शुरू में काफी कम लोग जुड़े, लेकिन सोशल मीडिया की मदद से अब 250 के करीब लोग जुड़ चुके हैं। क्लब में पीयू प्रोफेसर और अन्य स्टाफ भी शामिल है। साइकिल को प्रमोट करने के लिए लोगों को फेसबुक और ट्विटर पर भी अवेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
  मंगलवार को भी पीयू के पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसर दीपक ने भी क्लब को ज्वाइन किया है। वह करीब 20 दिन से लगातार साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। इस क्लब में 25 से 30 लड़कियां भी जुड़ी हैं।   गुरजिंदर ने कहा कि बेशक कैंपस में 70 फीसदी लड़कियां हैं, लेकिन अभी लड़कियों का रुझान बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सभी हॉस्टल में भी साइकिल स्टैंड अलग से बनाने का प्रपोजल पीयू प्रशासन को दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें