चंडीगढ़। पीयू प्रशासन ने सभी विभागों से खाली सीटों का ब्योरा मांगा है। माना जा रहा है कि पीयू खाली सीटों को भर सकती है। हालांकि आंकड़े आने के बाद ही पीयू निर्णय ले सकेगी।
मालूम हो कि पीयू हर साल पाठ्यक्रमों में दाखिले करती है, लेकिन हर साल कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। पिछले वर्षों में ये सीटें भरने के लिए प्रयास किए गए। कुछ सीटें भरी भी गईं, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी कई विभागों में सीटें खाली रह गई हैं। इसी के आंकड़े इकट्ठे किए जा रहे हैं। पीयू इन खाली सीटों को भरने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी मांग सकती है।