फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2019 जारी, नेहा और नंदिनी महाजन अव्वल, एक क्लिक में यहां देखें नतीजे

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB)10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार 85.56 प्रतिशत पास हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। लुधियाना की नेहा वर्मा ने 99.54 प्रतिशत अंक हासिल कर अकादमिक कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संगरूर और लुधियाना की तीन लड़कियों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया, जबकि तीसरे स्थान पर सात विद्यार्थी रहे, जिनमें से 6 लड़कियां हैं। 

इसी तरह स्पोर्ट्स कैटेगरी में भी लड़कियों का दबदबा रहा। इसमें 100 प्रतिशत अंक हासिल कर गुरदासपुर और लुधियाना की दो लड़कियों और लुधियाना के एक लड़के ने कब्जा जमाया। टॉपर नेहा वर्मा ने बताया कि पिता ट्रक ड्राइवर हैं। वे दस हजार महीना कमाते हैं जिसमें से 3500 रुपये मकान के किराए में चले जाते हैं। उसका सपना आईपीएस बनना है। 
विज्ञापन


ये हैं अकादमिक कैटेगरी के टॉपर
99.54 प्रतिशत के साथ नेहा वर्मा, तेज सिंह स्वतंत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला पुरी लुधियाना ने 650 में से 647 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 99.23 प्रतिशत अंकों के साथ हरलीन कौर, रोबिन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जनता नगर धुरी संगरूर, अंकित सचदेवा, आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना और अंजलि, बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर लुधियाना, ने 645 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। 
Trending Videos

तीसरे स्थान पर 644 अंक हासिल कर 99.08 प्रतिशत के साथ अभिज्ञान कुमार लुधियाना, खुशप्रीत कौर अमृतसर, अनीशा चोपड़ा लुधियाना, जिया नंदा एसबीएस नगर, दमनप्रीत कौर काहनूवान गुरदासपुर, जशनप्रीत कौर गुलाबगढ़ बठिंडा और सोनी कौर लुधियाना संयुक्त रूप से रहे।

स्पोर्ट्स कैटेगरी में 100 फीसदी अंकों के साथ नंदनी, रितिका, नीरज टॉपर
100 प्रतिशत अंकों के साथ नंदनी महाजन, नांगल कोटली मंडी गुरदासपुर, रितिका लुधियाना व नीरज यादव लुधियाना ने पहला स्थान हासिल किया। 646 अंक लेकर 99.38 प्रतिशत के साथ जसलीन कौर खमानो फतेहगढ़ साहिब दूसरे स्थान पर रहीं। 645 अंक हासिल कर 99.23 प्रतिशत के साथ कमलप्रीत कौर लुधियाना व राबिया नांगल कोटली मंडी गुरदासपुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पिछले साल से बेहतर रिजल्ट 

रिजल्ट में पंजाब की बेटियों ने बाजी मारी है। टॉपर्स में पहले और दूसरे स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा। इस बार 317387 में से 271554 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की जबकि 10199 स्टूडेंट्स परीक्षा में फेल हो गए। 35615 स्टूडेंट्स री अपीयर हुए। पिछले साल की अपेक्षा इस साल नतीजों में काफी सुधार आया। 

पिछले साल परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 59.47 रहा था, जबकि इस बार 85.56 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की। बोर्ड चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने बेहतर नतीजों के लिए शिक्षा प्रणाली में आए सुधार को मुख्य वजह बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि नकल के बजाय मेहनत पर भरोसा रख स्टूडेंट्स ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।  

ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
- www.pseb.ac.in पर लॉग इन करें।
- इसके बाद PSEB Class 10 Results 2019 या फिर PSEB Class 10 Matriculation Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। रिजल्ट डिसप्ले हो जाएगा।
- इसको डाउनलोड कर लें। प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें