पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर वीरवार को विद्यक मुकाबले कराए गए। मुकाबलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपना टैलेंट दिखाया।
मुकाबले में पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, शहीद भगत सिंह नगर व रोपड़ जिलों के विद्यार्थी शामिल थे।
मुकाबले फेज-8 स्थित खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सेक्टर-69 स्थित पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक साथ हुए। इन मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया।
भाषण मुकाबले में हरप्रीत कौर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाभा, कविता मुकाबले में अमृता सिंह सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल नंगल, मौलिक लिखित मुकाबले में सन फ्लॉवर मॉडल हाई स्कूल की भारती शर्मा, ड्राइंग मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन पटियाला की रुचिका विजेता बनी।
वहीं, लोकगीत मुकाबले में पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रवेज बबलू, सुंदर लिखाई में मनदीप कौर नाभा, कवीशरी मुकाबलों में कंवलदीप कौर व वार गायन कुलविंदर व साथियों ने पहला स्थान स्थान हासिल किया।
बोर्ड चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल व सचिव गुरिंदपाल सिंह बाठ ने विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यक मुकाबले 26 से 28 नवंबर तक होंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह में डॉयरेक्टर फील्ड प्रोग्राम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड राम लुभाया, मोहनबीर सिंह शेरगिल समेत कई लोग हाजिर थे।