फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th result 2018: इस बार लेट होगा परिणाम, वजह यहां जान लीजिए

Wed, 02 May 2018 12:59 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
exam - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट के लिए परेशान हो रहे स्टूडेंट्स को अभी और इंतजार करना पड़ेगा, इसकी वजह भी हम बता रहे हैं। दरअसल, रिजल्ट अभी पूरी तरह तैयार ही नहीं हुआ है। इसलिए परीक्षा परिणाम जारी होने को लेकर चल रही खबरों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के प्रवक्ता का कहना है कि उनके पास रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई सूचना नहीं है। न ही बोर्ड अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई बात की गई है। दरअसल, रिजल्ट अभी तैयार ही नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया कि वैसे भी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहता। हाल ही में 23 अप्रैल को 12वीं का जो रिजल्ट जारी किया गया, वह आधा अधूरा था। इसे लेकर बोर्ड की काफी खिल्ली उड़ी और सवाल उठे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड रिजल्ट लेट होने का कारण है वोकेशनल पेपर न होना और इतिहास की किताब के विवाद का गरमाना। वोकेशनल पेपर 5 मई से शुरू होंगे, जबकि किताब का विवाद गहराता जा रहा है। ऐसे में मामला सुलझाए बिना रिजल्ट जारी करने से अधिकारी बच रहे हैं।
विज्ञापन

ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

फाइल फोटो
बता दें कि पंजाब बोर्ड 10वीं के एग्जाम इस साल 12 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चले थे। वहीं स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

इस बार ऐप की मदद
इस बार आन्सर शीट्स चेक करने वाले टीचर्स को मार्क्स और दूसरी डिटेल्स भेजने के लिए एक खास ऐप भी दिया गया है। इसके पहले तक ये डॉक्यूमेंट्स पोस्ट यानी डाक के जरिए ही भेजे जाते थे। सरकार का कहना है कि ऐप के इस्तेमाल से टीचर्स का वक्त भी बचेगा और काम में आसानी होगी।

ऐसे चेक करेंगे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले www.pseb.ac.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद PSEB Class 10 Results 2018 या फिर PSEB Class 10 Matriculation Result 2018 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सबमिट ऑप्शन को हिट करें। आपका रिजल्ट डिसप्ले हो जाएगा। इसको डाउनलोड कर लें। प्रिंट आउट भी लेकर रख लें। इसकी जरूरत पड़ सकती है।
- पिछले सत्र यानी 2017 में इस एग्जाम में 57.50 फीसदी छात्र ही पासिंग मार्क्स ला पाए थे। रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें