फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की सूचना दें और पाएं 10 हजार

Fri, 16 Jan 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को सरकार की ओर से दस हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पंजाब पुलिस की 181 नंबर हेल्पलाइन पर ये सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


ये ऐलान पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को पटियाला में किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नौकरी ज्वाइन करने वाले हर उम्मीदवार का डोप टेस्ट होगा। सुखबीर वीरवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी में पंजाब के वर्तमान और भविष्य पर सार्वजनिक नीति सम्मेलन के पहले आयोजन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशे के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक विशेष विषय भी शुरू किया जाएगा। सुखबीर ने हर ब्लॉक में डेढ़ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम बनाए जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर की ओर से नशे में फंसे नौजवानों के बारे में सही आंकड़े इकट्ठा करने के लिए दो करोड़ रुपये से एक सर्वे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा पाकिस्तान से आ रहा है, इसलिए बार्डर पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर पीयू के वीसी डॉ. जसपाल सिंह, पंजाब प्रशासकीय सुधार आयोग के चेयरमैन डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव सरवेश कौशल, मेडिकल काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डॉ. केके तलवार, पीजीआई डायरेक्टर डॉ. योगेश चावला और कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अगला सम्मेलन 27 को अमृतसर में

डिप्टी सीएम ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को लोगों की कचहरी में ले जाते हुए पंजाब आज व कल के विषय पर सम्मेलनों की लड़ी शुरू की गई है। इनके जरिए बुद्धिजीवियों, लोक नेताओं और विद्यार्थियों को पंजाब के मिथ व सच्चाई के बारे में अवगत करवाया जाएगा। राज्य की सभी यूनिवर्सिटियों में ऐसे सम्मेलन कराए जाने का फैसला लिया गया है। अगले पड़ाव में 27 जनवरी को अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सम्मेलन होगा। डिप्टी सीएम ने सभी सियासी पार्टियों से अपील की कि वह पंजाब को सियासी हितों के लिए बदनाम न करें और अपने पंजाबी होने पर मान महसूस करें।

मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून में शुरू
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ 14456 केस दर्ज किए हैं, जबकि गोवा में केवल 50 केस दर्ज हुए हैं। पंजाब में नशा तस्करी के केसों में सबसे ज्यादा सजा दर 80 फीसदी है, जबकि गुजरात में यह केवल 18 फीसदी है।

डिप्टी सीएम ने यह भी ऐलान किया कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून 2015 में शुरू हो जाएगा, जबकि बठिंडा में हवाई अड्डे का उद्घाटन जल्द किया जा रहा है। इस दौरान एससी, बीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप पर पूछे सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इसी सेशन से सभी प्रिंसिपलों के लिए यह अनिवार्य कर दिया जाएगा कि वह सारे योग्य स्टूडेंट्स के ऑनलाइन फार्म खुद भरवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें