फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीनेट चुनाव की तारीख घोषणा की मांग पर आज पीयू में प्रदर्शन, पुलिस का कैंपस के चोरों तरफ घेरा, शहर छावनी में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनेट चुनाव की तारीख घोषणा की मांग पर पंजाब यूनिवर्सिटी रण का मैदान बन गया है। एक तरफ 10 नवंबर को छात्रों की ओर से बड़े प्रदर्शन के मद्देनजर कैंपस में रविवार को मास गैदरिंग की तैयारी पूरे दिन चली। दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। सोमवार सुबह कैंपस के तीनों मुख्य गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बिना वैध आईडी कार्ड के किसी को भी कैंपस में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर में भारी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। सभी बॉर्डर सील रहेंगे और बिना पहचान पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति को चंडीगढ़ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर 20 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर और करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। खुद एसएसपी शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी और हालात पर लगातार नजर रखेंगी।
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
प्रदर्शन को देखते हुए पीयू प्रशासन ने शनिवार को 10 और 11 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही कैंपस की दुकानों और कैंटीनों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं पर इसका छात्रों का असर नहीं दिख रहा है। छात्रों ने यहां साउंड सिस्टम भी लगा दिया है ताकि भाषण और संदेश कैंपस के हर कोने तक गूंजे। पीयू में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए रविवार को पूरे दिन विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक नेताओं का आना-जाना बना रहा। नेताओं ने छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को सही ठहराते हुए सीनेट चुनाव की तारीख तुरंत घोषित करने की मांग दोहराई।
सभी बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग

सोमवार को चंडीगढ़ के सभी प्रमुख बॉर्डर मनीमाजरा, मोहाली, पंचकूला और खुड्डा लाहौरा रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती होगी। हर आने-जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग जांच होगी। बसों को भी रोका जाएगा ताकि बाहरी प्रदर्शनकारी शहर में न घुस सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति नाकाबंदी या बैरिकेड पार कर शहर में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

आज हो सकता है कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन

सोमवार को सुबह से शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किए जा सकते हैं ताकि प्रदर्शन की वजह से आम लोगों को परेशानी न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बॉर्डर इलाकों की ओर न जाएं और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।

किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस का मकसद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। -कंवरदीप कौर, एसएसपी

पवन बंसल बोले- सीनेट चुनाव शेड्यूल तुरंत जारी हो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनेट सदस्य पवन कुमार बंसल ने पीयू पहुंचकर छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को निजीकरण की ओर धकेलने की कोशिश पर छात्रों और पूर्व छात्रों का विरोध सामने आ चुका है। अब सीनेट चुनाव शेड्यूल तुरंत जारी होना चाहिए।
संशोधन वापस लेना सराहनीय : डॉ. सतिंदर सरताज
कलाकार और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र डॉ. सतिंदर सरताज ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिया गया संशोधन वापस लेना सराहनीय है। अब जरूरी है कि चुनाव की तारीख भी घोषित की जाए।
बिना वजह कैंपस को छावनी में बदला : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने बिना वजह कैंपस को छावनी में बदला हुआ है। छात्र शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं तो किस बात का डर है?

इनसो की आधिकारिक मांगें.... हरियाणा को पीयू में मिले प्रतिनिधित्व
उधर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (इनसो) ने हरियाणा को पंजाब यूनिवर्सिटी के संचालन और प्रशासन में औपचारिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। इनसो नेताओं डॉ. जयदीप, विनीत सेहरावत और एडवोकेट पुनीत सिंह मसीतां ने कहा है कि बड़ी संख्या में हरियाणा के छात्र पीयू में अध्ययन के लिए आते हैं। कई कॉलेजों को दोबारा पीयू से संबद्ध करने की चर्चाएं चल रही हैं इसलिए हरियाणा का वित्तीय योगदान और सीनेट में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें