फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: द ब्लाइंड स्कूल पहुंचे पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों को किया याद, कहा वह दिन भुलाए नहीं जा सकते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। द ब्लाइंड स्कूल सेक्टर-26 के पूर्व छात्र और छात्राएं रविवार को अपने स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का याद किया। इस दौरान वह अपने स्कूल के हॉस्टल, पढ़ाई के कमरों, लाइब्रेरी में गए और अपनी यादों को ताजा किया।
इससे पहले शनिवार को यह एलुमनी छात्र एसडी कॉलेज सेक्टर-32 पहुंचे थे जहां इन्होंने एलुमनी मीट में हिस्सा लिया था। अगले दिन रविवार को यह पूर्व छात्र अपने स्कूल सेक्टर-26 पहुंचे। जहां पर स्कूल मैनेजमेंट ने उनका स्वागत किया। इसके साथ स्कूल के टीचर्स भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ द ब्लाइंड के एलुमनी एसोसिएशन की ओर से किया गया।
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने देखे क्लास रूम
द ब्लाइंड स्कूल के पूर्व छात्र गजानंद, सोमन, अभिषेक, दिव्या, हरलीन राजदीप, संगीता और अन्य पूर्व छात्र उन कक्षाओं में पहुंचे, जिनमें वे पढ़ाई किया करते थे। इसके बाद वे कक्षाओं की बेंच पर उसी तरह बैठे जैसे कि अपने दिनों में पढ़ाई के दौरान बैठा करते थे। इसके बाद वे स्कूल की लाइब्रेरी और म्यूजिक रूम में गए। इसके बाद वे उस स्कूल में बने हॉस्टल में गए जहां वे पढ़ाई के दौरान रहे भी थे।
पढ़ाई से संबंधित डिवाइस देखे
पूर्व छात्र गजानंद ने बताया कि इस मौके पर दृष्टिबाधित बच्चों के लिए पढ़ाई से संबंधित डिवाइस भी रखे गए थे। ये डिवाइस ऐसे थे जिनकी मदद से दृष्टिबाधित बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। दृष्टिबाधित बच्चों को इस डिवाइस की जानकारी भी दी गई। बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद की कंपनियों ने इस डिवाइस को बनाया है।
क्लासरूम की यादें ताजा हुई
ब्लाइंड स्कूल के पूर्व छात्र सोनम ने कहा कि आज मैं अपने स्कूल में आकर बहुत खुश हूं। मैं अपने स्कूल की उसी कक्षा में पहुंचा जहां मैंने पढ़ाई की थी। मुझे यहां पर उसी बेंच पर बैठकर अपने उस समय की याद आ गई जैसे कि हम यहां पर पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचना सुकून भरा रहा
ब्लाइंड स्कूल की पूर्व छात्रा पूजा ने कहा कि इस स्कूल के साथ मेरे बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। यहां पर बिताए इतने वर्ष कभी भूल नहीं सकती। यहां पर बने हॉस्टल में मैं पढ़ाई के दिनों में रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें