फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के विरोध में सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के सामने रविवार को सड़क जाम कर पुजारियों और सवर्ण जातियों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवाजाही अवरुद्ध रही।
विज्ञापन

श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि इसमें चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के पुजारियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सरपंच और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलविंदर शर्मा अत्री, कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी, वुमन पावर सोसाइटी की अखिल भारतीय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा, देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के महामंत्री ओम प्रकाश शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद, ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के महासचिव यशपाल तिवारी के अलावा गुरुकुल के विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
राकेश पाल मोदगिल ने राजस्थान में एक ब्राह्मण पुजारी को जिंदा जलाकर मारने की दुर्घटना पर रोष जताते राजस्थान की गहलोत सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, अग्रवाल समाज एवं दूसरी अग्रिम जातियां किसी की गुलाम या भगत नहीं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य व केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की कि सरकारें इस पर जल्द से जल्द निर्णय लें। सवर्ण जातियों पर प्रशासनिक और जातीय अत्याचार अब ज्यादा देर सहन नहीं होगा। पीढ़ी दर पीढ़ी जो कुछ वर्गों को आरक्षण दिया जा रहा है, उसे बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें