फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: युवकों ने शिक्षकों, बच्चों को स्कूल में जाने से रोका

Thu, 26 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर का गेट बंद
विज्ञापन
आधा दर्जन स्थानीय युवकों ने बुधवार सुबह सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर का गेट बंद कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंदर जाने से रोक दिया। इन युवकों के अवैध कब्जे के चलते स्कूल का स्टाफ और बच्चे करीब ढाई घंटे तक कम्युनिटी सेंटर के मैदान में धूप में खड़े रहे । इस दौरान छठी कक्षा की एक बच्ची बेहोश होकर गिर गई और उसके पांव में चोट आई है। मौके पर पहुंची मौली जागरां पुलिस भी युवकों से गेट खाली करवाने में नाकाम रही। डीईओ स्कू ल पहुंचे और किसी तरह युवकों को मनाया। इन युवकों का स्कूल से किसी तरह का संबंध नहीं है। इनमें से किसी का बच्चा स्कूल में नहीं पढ़ता फिर भी उनमें से एक पीटीए मेंबर बनने की इच्छा जाहिर कर रहा था।  
विज्ञापन


युवकों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौली जागरां पुलिस और मनीमाजरा व टाउन समेत कई स्कूलों के प्रिंसिपल भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व पार्षद अनिल दूबे, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश, राम बाबू, भाजपा के मंडल प्रभारी सुभाष मौर्या आदि भी स्कूल पहुंचे और युवकों को मनाने की कोशिश की। 

सुबह साढ़े 9 बजे डीईओ विनय आर सूद स्कूल पहुंचे और गेट बंद कर प्रदर्शन करने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि उनमें से एक अजय ने कहा कि वह पीटीए मेंबर बनना चाहता है। जब उससे पूछा गया कि क्या तुम्हारा कोई बच्चा स्कूल में पढ़ता है तो उसने न में जवाब दिया। उसे समझाया गया कि वह पीटीए सदस्य नहीं बन सकता। इसी तरह एक अन्य युवक ने प्रोटेस्ट के लिए दलील दी कि स्कूल में प्रिंसिपल नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। डीईओ ने बताया कि अभी अप्रैल माह में ही प्रिंसिपल रिटायर हुई हैं, जल्द ही नई प्रिंसिपल की तैनाती की जा रही है। डीईओ के काफी समझाने के बाद युवकों ने करीब साढ़े नौ बजे गेट खोला और फिर बच्चे और स्कूल स्टाफ भीतर जा पाया।
विज्ञापन


कोट-------
यह युवक ने पहले तो स्कूल में प्रिंसिपल ने होने पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही। लेकिन बाद में अजय नाम के युवक ने स्कूल में पीटीए मेंबर बनने की इच्छा जाहिर की। इनकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल द्वारा पुलिस की दी जा रही है।
विज्ञापन

विनय आर सूद, डीईओ चंडीगढ़ 

कोट----------
युवकों द्वारा इस तरह गेट बंद करके बच्चाें और टीचर को स्कूल में न घुसने देना गलत है। विरोध प्रदर्शन करने के और भी तरीके हैं। 
अनिल दूबे, पूर्व पार्षद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें