मोहाली में धरने पर बैठे टीचर्स
- फोटो : फाइल फोटो
मोहाली के फेज-आठ में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन के दौरान लुधियाना की शिक्षा प्रोवाइडर करमजीत कौर की रविवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पहले संघर्ष पर चल रहे टीचर उसे धरना स्थल पर लाए। परंतु तेज बुखार व उल्टियां होने के कारण तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत में अब सुधार है।
इस मौके एसोसिएशन के जोन प्रधान मनजीत सिंह लुधियाना ने बताय कि वह पांच महीने से धरने पर चल रहे हैं। लगातार संघर्ष में रहने से शिक्षा प्रोवाइडरों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन न तो सरकार न ही शिक्षा विभाग की नींद खुल रही है। इस दौरान लुधियाना, मोगा, मोहाली व अन्य जिलों से पहुंचे शिक्षा प्रोवाइडरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि १८ अप्रैल को मुख्यमंत्री से मीटिंग होने जा रही है।
मीटिंग में अगर सीएम ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया तो फिर संघर्ष और तेज होगा। सात हजार शिक्षा प्रोवाइडर अपने परिवार समेत मोहाली में धरना लगाएंगे। साथ ही सामूहिक मरणव्रत पर बैठेंगे। इस दौरान शिक्षा प्रोवाइडरों की भूख हड़ताल १५६ वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान अमित खटड़ा, निर्मल माहपुर, कमलजीत हंस, सुखवंत सिंह व परमजीत बुरज आदि धरने पर बैठे।