चंडीगढ़। सभी छात्रों को छात्रावास आवंटित करने समेत कई मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 20वें दिन भी पीयू में जारी रहा। छात्रों ने कहा कि पीयू के अधिकारी उनके विरोध को गलत ढंग से प्रस्तुत करके बदनाम करना चाहते हैं, जो नहीं होने दिया जाएगा। 22 जून को वीसी कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कई संगठन हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पीयू को गलत नियमों को बदलना होगा।
छात्रों ने कहा कि पीयू के अधिकारियों के इशारों पर उन पर लाठियां चलाई गईं। छात्रों के हितों को कुचलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सिंडिकेट व सीनेट के बिना यहां के अधिकारी तानाशाह हो गए हैं। वे मनमाने फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा पुटा के अलावा किसान संगठनों ने की है। सभी लोग उनके साथ हैं। वे तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।