फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का कांग्रेस ने किया विरोध

Wed, 06 Apr 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
विज्ञापन
 कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी करने पर निशाना साधा है। जारी बयान में छाबड़ा ने कहा है कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार जो भारी बढ़ोतरी की गई है उससे आम जनता का जीना और मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सवा दो रुपये पेट्रोल व और करीब एक रुपये डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी अप्रत्याशित है।

अभी कुछ ही दिन पहले 16 मार्च को सरकार ने 3.60 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में वृद्धि की थी। जबकि 1.90 पैसे डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों को तय नहीं  किया जा रहा है।
विज्ञापन


बल्कि इसे जनता को लूटने का जरिया बना लिया गया है। कई बार ड्यूटी बढ़ा दी गई है। जबकि कई बार वैट और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर लोगों पर भार डाला जा रहा है।  लोगों पर पहले ही कई तरह के टैक्स लगाए जा चुके हैं।

कीमतों को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छे दिनों का वादा पूरा करने में नाकाम होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें