फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज पॉलिसी के विरोध में उतरी 'आप'

Wed, 05 Mar 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की मीटिंग कन्वीनर अजीत सिंह भंबरा की प्रधानगी में हुई। जिसमें राज्य सरकार द्वारा पंजाब में साल 2014-15 के लिए बनाई गई एक्साइज पॉलिसी की निंदा की गई।
विज्ञापन


मीटिंग के दौरान इस पॉलिसी को तुरंत वापस लिए जाने की मांग भी की गई। मीटिंग में शराब का कोटा बढ़ाने की निंदा की गई। सरकार से पंजाब में ठेकों की गिनती कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन


भंबरा ने कहा कि एक और सरकार नशा छुड़वाने के लिए अलग फंड रख रही है। तो दूसरी और नशा बढ़ाने की नीतियां बना रही हैं। यह बात आम आदमी की समझ से बाहर है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा इस संबंधी कोई कदम न उठाया गया, तो आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर चुनाव मुद्दा बनाकर सड़कों पर उतरेगी।

साथ ही लोगों में इसका प्रचार करेगी। इस मौके पर हरपाल सिंह, दर्शन सिंह धालीवाल, बिक्रम सिंह और एचएस विर्क भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें