फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक का विरोध करने वाले को दबोचा

Sat, 22 Feb 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी भाषा को लागू करवाने की मांग करते हुए प्रशासक के खिलाफ विरोध करने के लिए बलजीत सिंह खालसा शुक्रवार को रोज गार्डन में पहुंच गया। लेकिन सेक्टर-17 पुलिस ने पंथक विचारक मंच के अध्यक्ष बलजीत सिंह खालसा को मौके पर ही दबोचा लिया। खालसा ने यहां पर जमकर हंगामा करते हुए प्रशासक के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशासक शिवराज पाटिल रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए आए थे। पुलिस ने प्रशासक के आने से चंद मिनट पहले ही आरोपी को दबोचा। सेक्टर-17 थाना पुलिस खालसा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

बलजीत सिंह खालसा का कहना है कि प्रशासक महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं और वहां पर मराठी भाषा को लागू किया गया है लेकिन शहर में प्रशासक यहां की मूल भाषा पंजाबी को लागू नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले खालसा पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास स्थान के बाहर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। खालसा इससे पहले शहर में पंजाबी भाषा में बोर्ड लगाने की मांग कर चुकेहैं और जहां जहां पर भी सूचना बोर्ड हिंदी और पंजाबी में लिखे गए हैं उन पर काली स्याही पोती गई है।

जिस पर खालसा के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। डीएसपी आशीष कपूर का कहना है कि बलजीत सिंह खालसा को गिरफ्तार किया गया है। खालसा ने शांति भंग करने का प्रयास किया है।

बंसल के खिलाफ दे चुके हैं धोखाधड़ी की शिकायत
पिछले साल खालसा ने शहर के सांसद पवन बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-39 में दर्ज कर चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं गई है।

शिकायत में खालसा ने कहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में बंसल को शहर में पंजाबी भाषा को लागू करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं है ऐसे में बंसल ने शहरवासियों के साथ धोखाधड़ी की है। खालसा का कहना है कि वह जल्द ही शहर के सांसद पवन बंसल के घर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें