फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव के लिए उग्र प्रदर्शन आज, बिगड़ सकते हैं हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव के लिए बुधवार को माहौल गरमाने की संभावनाएं हैं। छात्रों से लेकर कई वर्गों के लोग पीयू में मार्च निकालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीयू खोलने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन

पीयू ने बुधवार को होने वाले स्नातक वर्ग के चुनाव को स्थगित कर दिया है। इसके विरोध में सभी छात्र संगठन, शिक्षक संगठन, पूर्व सीनेटर, किसान, लेखक, वकील, ट्रेड यूनियन के नेता, सिविल सोसायटी, पंजाब व हरियाणा के कई शिक्षक 18 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वीसी कार्यालय से मार्च निकालकर वीसी आवास पहुंचेंगे।
जानकारों का कहना है कि सभी लोग इस मांग पर अड़ेंगे कि उन्हें स्नातक वर्ग चुनाव के लिए तिथि बताई जाए ताकि सीनेट का गठन हो सके और पीयू का संचालन शुरू हो जाए। मंगलवार को इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए छात्र संगठन व पूर्व सीनेटर योजना बनाने में जुटे रहे। बताते हैं कि इस मार्च में 500 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें