फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ऑफिस जा रहे रेहड़ी वालों को पुलिस ने रोका

Tue, 01 Mar 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी फड़ी यूनियन वाले सोमवार दोपहर अपनी मांग को लेकर डीसी ऑफिस ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इससे पांच प्रदर्शनकारियों को चोर्टें आईं। पुलिस ने वाटर केनन से पानी की बौछारें भी कीं। इसके बाद यूनियन वालों ने सेक्टर-22 अरोमा लाइट प्वाइंट पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूनियन वालों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के सख्त रवैये से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने का की रेहड़ी फड़ी वालों की मेहनत की कमाई चालान में चली जाती है। नगर निगम और प्रशासन के इंस्पेक्टरों का व्यवहार सख्त होता है। इस कारण रेहड़ी फड़ी वाले सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। यूनियन वालों ने प्रशासन से रोजगार देने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर रोजगार दे नहीं सकते हैं तो रोजगार को न छीनें।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने और लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय करार दिया है। बाद में रेहड़ी फड़ी वालों में डीसी को अपना ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रधान राम मिलन गौड़ ने बताया कि डीसी ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया। डीसी ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें