भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को कांग्रेस ने सेक्टर 19 में प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। यह प्रदर्शन सचिव राजीव मोदगिल की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली दालें, आटा , तेल, सब्जियां, रसोई गैस और जरूरतों की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। और महंगाई को रोकने में सरकार नाकाम हो गई है।
उन्होंने कहा है कि जब से भाजपा की सरकार आई है हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल,रसोई गैस व् डीजल की कीमतों में रिकार्ड संख्या में बढो़तरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियोेंक कारण देश के लोगों का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दो सालों में नाकामयाबियों के साथ जनता को दुख दर्द देने के अलावा इस सरकार ने कुछ भी नहीं है। छाबड़ा ने कहा है कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जोकि इस सरकार से दुखी नहीं हो।
कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ यह जुमलेबाजों की सरकार है जो लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ नहीं करती है।उन्होंने कहा कि गरीबों का पीडीएस का सस्ता राशन व केरोसिन बंद किया जा चुका है। भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से बादा किया था लेकिन अब तो लोग एक एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं।
ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी ने किसी वस्तु के रेट नहीं बढ़ते हेै। इस मौके पर पार्षद दर्शन गर्ग,संदीप भारद्वाज,सुनील चोपड़ा,शशि शंकर तेवारी, डॉ ओपी वर्मा, अजय शर्मा, भजन कौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी,अश्विनी कौशल, चितरंजन चंचल,राणा करनवीर,सोहन लाल वैद,बलराज सिंह, कुलदीप सिंह कैम्बवाला,जीत सिंह बहलाना,राम कर्ण, यादविंदर मेहता, रजनी तलवार, सुभाष शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया।