अपनी मांगों के समर्थन में मूंगफली बेचने और गाड़ियों के शीशे साफ करने के बाद शनिवार को शहर के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड के पास सड़कों पर झाड़ू लगाया।
उन्होंने अपनी मांगों के प्रति शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को अब टीचर्स अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च निकालेंगे।
कंप्यूटर टीचर लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।