फेज-8 स्थित पुडा भवन के सामने स्थित ग्राउंड में शनिवार को 5वीं ओया ऑटोक्रॉस, मोटोक्रॉस एंड ऑफ रोड चैलेंज का आगाज हुआ।
इस दौरान खराब मौसम के बीच खतरों के खिलाड़ी ट्रैक पर उतरे ही नहीं, बल्कि अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। रेस को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
इस दौरान ट्रैक पर कोई हादसा न हुआ। इसके चलते प्रबधंकों की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रैक के चारों तरफ बैरीकेटिंग की हुई थी।
साथ ही ट्रैक पर लोगों के आने पर पूरी तरह मनाई ही थी। ट्रैक के पास ही एबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सुविधाएं की व्यवस्था की गई थी।
रेस शनिवार सुबह दस बजे के करीब शुरू हो गई थी। हालांकि उस समय आकाश में बादल छाए हुए थे। हल्की धुंध एवं शीत लहर भी चल रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी प्रतियोगियों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।
इस दौरान विभिन्न कैटेगरी में 160 के करीब लोगों में कड़ी टक्कर हुई। पहले दिन हुए मुकाबलों के आधार पर अनिल वाडिया, हरकरन सिंह, अमरतेज एवं हरविंदर भोला ने कार व अन्य गाड़ियों की कैटेगरी में फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
दूसरी तरफ बाइर्क्स की श्रेणी में चंडीगढ़ के स्टार बाइकर मोहित वर्मा, बलजीत सिंह, दीपक मदान, एस सिंह एवं जेस डेविड भी फाइनल में ट्रैक पर अपना जलवा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज होगा। इस दौरान मुख्य मेहमान एसएसपी मोहाली होंगे। साथ ही वह विजेता को सम्मानित करेंगे। इस दौरान स्पेशल एटूबी स्टंट शो आयोजित किया जाएगा।