फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पीयू स्टूडेंट सेंटर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका और पंजाब में बढ़ते नशे व अपराध पर चिंता जताई। प्रदर्शन में सत्थ, एसएफएस, पीएसयू ललकार, दिशा और एएसएफ समेत अन्य संगठनों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नशे के कारण लगातार मौतें हो रही हैं और मौजूदा सरकार इस समस्या पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने पिछली सरकारों, अकाली दल और कांग्रेस को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने झोटा हत्याकांड में सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डीजीपी गौरव यादव को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हालात में अंतर है। साथ ही, प्रदेश में शोक के माहौल के बीच पीयू में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर संवेदनशीलता बरतने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें