फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ सेक्टर-16 अस्पताल में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 जीएमएसएच मलेरिया विभाग के एमपीएचडब्ल्यू, लेब टेकभनीशियन और बेलदारों पर ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन इंटक और यूटी सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल में किया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य निदेशक अमनदीप कौर कंग पहुंचीं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि मलेरिया यूनियन ने उन्हें शिकायत दी कि द्रिव्या सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस कंपनी का टेंडर हुआ है। नया ठेकेदार लगभग 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही पैसे न देने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दे रहा है। कर्मचारियों को इस प्रकार परेशान करना अन्याय है। कोरोना के समय में इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात लोगों की सेवा कर अपने विभाग का नाम रोशन किया है।
स्वास्थ्य निदेशक ने आश्वासन देते हुए कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं निकाला जाएगा। नसीब जाखड़ ने कहा कि गर्वनर, डीसी और लेबर विभाग को शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा, महासचिव सुखबीर सिंह और चेयरमैन चरणजीत सिंह ढींडसा भी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि मामले का निपटारा न होने पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें