फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में तलवाड़ा डीएवी स्कूल को लेकर प्रदर्शन, विद्यार्थी बोले पंजाब सरकार खुद ले जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को तलवाड़ा स्कूल मुद्दे को लेकर बनी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पीयू विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। वह बीबीएमबी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाकर आए थे, लेकिन उन्हें पीयू में रोक लिया गया। उन्होंने पुलिस चौकी के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की ओर से डीएवी स्कूल प्रबंधन को निजी हाथों में देने की योजना की जा रही है। इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आंदोलन में स्कूल के अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जेएसी सदस्यों ने कहा कि यह स्कूल पिछले करीब 40 वर्षों से बीबीएमबी और डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी), नई दिल्ली के सहयोग से संचालित हो रहा है। बीबीएमबी का कहना है कि स्कूल पर हर साल 5 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च आ रहा है, जो लगातार बढ़ रहा है। ऑडिट रिपोर्ट में घाटा सामने आने के बाद पंजाब सहित साझेदार राज्यों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते बीबीएमबी ने नो प्रॉफिट, नो लॉस मॉडल के तहत खुले टेंडर के जरिए प्रबंधन सौंपने का फैसला किया।

जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक रोहित डडवाल के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि स्कूल का प्रबंधन डीएवी के पास ही रहे। पीयू विद्यार्थियों रमन, सारा, संदीप, सनी मेहता और जेएसी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा का निजीकरण करके प्राइवेट हाथों में सौंप रही है। पंजाब सरकार चुप्पी साधे हुए है। बीबीएमबी आरएसएस को यह जमीन सौंपना चाहती है।1200 विद्यार्थियों का भविष्य खत्तरे में है लेकिन एजुकेशन मंत्री कुछ नहीं बोल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें