फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी स्वरूपानंद के बयान पर चंडीगढ़ में बवाल

Mon, 23 Jun 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के विवादित बयान को लेकर शहर के साईं भक्तों में रोष है। साईं भक्तों का कहना है कि ऐसे बयानों से साईं बाबा की आस्था कम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


शिरडी साईं समाज का कहना है कि स्वामी स्वरूपानंद शिरडी जाएं और बाबा के लिए कहे अपने शब्दों के लिए पूरी दुनिया से माफी मांगे। साईं भक्तों का कहना है कि उन्होंने सभी धर्मों को जोड़ने की कोशिश की और उनके लिए ऐसी विवादित टिप्पणियां देना उचित नहीं है।
Trending Videos

क्या कहा भक्तों ने

यह बहुत ही गलत है कि कोई साईं के लिए ऐसी विवादित टिप्पणी कर रहा है। हम ऐसी बातों में विश्वास नहीं करते। साईं ने हमेशा यही कहा है कि सबका मालिक एक है और हम इसी आस्था के साथ उनसे हमेशा जुड़े रहेंगे।
प्रवीण वर्मा, प्रवक्ता
साईं मंदिर, सेक्टर-29

यह केवल मूर्खतापूर्ण बयान है। लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। किसी भी जरिए से भगवान के साथ जुड़ा जा सकता है। साईं जी भी गुरू थे और उन्हें भी भगवान समझकर पूजा जाता है। जिन्होंने ऐसे बयान दिए हैं, उन्होंने खुद धर्म के लिए कोई योगदान नहीं दिया है।
रमेश कालिया, अध्यक्ष शिरडी साईं समाज
विज्ञापन

हमारे लिए तो वे भगवान ही हैं

हमारे लिए तो वे भगवान ही हैं। वे तो अच्छे कार्यों और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए धरती पर आए थे। उनके लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करना बिल्कुल जायज नहीं है।
विमल राय, साईं भक्त

साईं ने तो खुद कभी अपने आप को भगवान ही नहीं कहा। वे तो खुद बिल्कुल साधारण जिंदगी जीए। हम तो उन्हें अपना गुरु मानते हैं जिन्हें हमें अच्छे-बुरे का पाठ पढ़ाया। उनके लिए ऐसे बयान देना उचित नहीं है।
महक वर्मा, साईं भक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें