फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति हटाने पहुंची टीम का विरोध, बिना कार्रवाई लौटी निगम की टीम

Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file photo
विज्ञापन
सेक्टर-15 में वीरवार दोपहर को पीपल के पेड़ के नीचे से भगवान की मूर्ति हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची टीम भी लोगों के विरोध के आगे बेबस दिखी।
विज्ञापन


पुलिस व नगर नगर की टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। दोपहर को जैसे ही निगम की टीम मूर्ति हटाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। सेक्टर-15 निवासी अनिल ठाकुर ने बताया कि मूर्ति रखने से पहले यहां पर युवक रात में शराब पीते थे। पुलिस को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। फिर आसपास के लोगों ने वहां पर भगवान की मूर्ति रख दी।

मूर्ति देख कर लोगों ने वहां पर शराब पीना बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि  जब सब कुछ ठीक हो गया है तो प्रशासन मूर्ति हटाकर फिर से युवकों को शराब पीने की जगह देना चाहती है। जो हम नही होने देंगे। लोगों का कहना है कि पुलिस यह भरोसा दे कि यहां पर रात को असामाजिक तत्वों को शराब नहीं पीने देगी, तभी हम मूर्ति हटाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें