फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध, राजभवन कूच कर रहे कर्मचारियों को बैरिकेड लगाकर रोका

Wed, 07 Apr 2021 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

  • बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ दिया धरना
  • राजभवन की तरफ जा रहे कर्मचारियों को रोका, नारेबाजी 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने के बाद कर्मचारी राजभवन की तरफ बढ़े। जिस पर पुलिस ने कर्मचारियों को बैरिकेड लगाकर रोका। रोके जाने पर प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास ही नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


धरने व रोष मार्च में चंडीगढ़ के अलग अलग विभागों के कर्मचारी, शहर के सेक्टरों की वेलफेयर एसोसिएशन, पेंडू संघर्ष कमेटी और केंद्रीय ट्रेड यूनियन भी शामिल हुईं। सभी ने बिजली विभाग के निजीकरण का जोरदार विरोध किया।


यूटी पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि 20 अप्रैल को पूर्ण हड़ताल होगी। नेताओं ने बिजली विभाग का निजीकरण करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। साथ ही शहर के लोगों से प्रशासन की नीति का कड़ा विरोध करने की अपील की। उन्होने सभी कर्मचारियों से इन संघर्षो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें