फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से परेशान लोग देर रात सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिजली कट से नाराज लोग सड़क पर उतरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में सेक्टर - 25 स्थित जनता कालोनी में बिजली कट से नाराज लोग रविवार देर रात 10 बजे सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन करने लगे।इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


 कालोनी वासियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुभाष चावला भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिना उमस भरी गर्मी में शहरवासी परेशान हैं । लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। वीआईपी सेक्टरों में बिजली है , लेकिन आम लोगाें की आवाज प्रशासन और मौजूदा सरकार दोनों नहीं सुन रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने रोड पर धरना दे रहे लोगों को उठाया। इसके बाद भी लोग प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान बिजली विभाग की आरे से दलील दी गई कि इंडस्ट्रियल एरिया में  66/11 केवी ट्रांसफार्मर सब स्टेशन खराब है। इस कारण बिजली का कट लग रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। बिजली से अभी कई सेक्टर प्रभावित हैँ। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत 400 मेगावाट हो गई है। इस कारण दिक्कत आ रही है। 

जनता कालोनी के रहने वाले अमजद , अमित , सुधीर, नरेंद्र ने बताया कि बिजली विभाग लगातार कालोनीवासियों की अनदेखी कर रहा है। चार दिन से बिजली की बुरी हालत है। पानी का प्रेशर भी लो है। लगातार बिजली कट की वजह से पानी भी नहीं आ रहा है। यहां पर टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 

कई सेक्टरों में रहा बिजली कट  
रविवार को सेक्टर -19, 27, 28, बापूधाम कॉलोनी, पुलिस कालोनी, ग्रेन मार्केट, टिंबर मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 और 2, सेक्टर-26 , शास्त्री नगर एमएचसी, रेलवे कॉलोनी, कलाग्राम, रायपुर खुर्द, विकास नगर, मनीमाजरा के पिपली वाला टाउन, माडी वाला टाउन, न्य दर्शनी बाग, ट्यूबवेल नंबर चार, राजीव विहार, उप्पल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और  मौली कॉम्प्लेक्स बिजली कट से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। सेक्टर-23, 24 और 26 में दिन में दो से तीन घंट का कट लगा। वहीं रात में 12 बजे के बाद भी कई जगह बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें