फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पर्चियों पर रेफर करने के खिलाफ भड़के एनएसयूआई के छात्र नेता, दिया सांकेतिक धरना प्रदर्शन 

Sat, 12 Dec 2020 01:58 PM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 19 की डिस्पेंसरी में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) आरटीआई सेल के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, खाली पर्चियों पर ही रेफर करने और डिस्पेंसरी में डॉक्टरों द्वारा निर्धारित ड्यूटी न किए जाने के खिलाफ एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल के नेतृत्व में नारेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में अभिनव, सजल, राहुल खटकर, प्रवीण, प्रिंस, ऋषभ, अमन सांगवान, वरुण, दिवांशन राणा, अमित, अमन, कर्ण, कार्तिक शामिल रहे। दीपांशु बंसल ने बताया कि सारे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से दी गई है।


बंसल ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम के नाम एसएमओ को ज्ञापन भी सौंपा है। दीपांशु ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चहेते डॉक्टरों को संरक्षण देकर मरीजों को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन


दीपांशु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि यहां एक सांसद की संबंधी डॉक्टर नौकरी करती है, जो अपना रुतबा बनाने के लिए एसएमओ समेत अन्य 3 कर्मचारियों के तबादले करवा चुकी है। यह डॉक्टर न मरीजों को अटैंड करती है, न ही ड्यूटी करती है। काफी समय से डिस्पेंसरी में ड्यूटी पर मरीजों को न देखने की शिकायतें मिल रहीं हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें