फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार बोले, पेड पार्किंग नहीं रोजगार चाहिए

Thu, 13 Mar 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेड पार्किंग को लेकर दुकानदार संघर्ष की राह पर हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही वे कई तरह के टैक्स चुका रहे हैं। अब पेड पार्किंग कर निगम उनकी दुकानदारी खत्म करने की साजिश कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


फेज-3बी2 मार्केंट के दुकानदार इंदरदीप सिंह ने कहा निगम ने पहले से ही दुकानदारों पर सेलटैक्स, इन्कम टेक्स, सर्विस टेक्स लगा रखा है। जिससे वे परेशान हैं। ऊपर से अगर पार्किंग पेड हो जाती है, तो उससे दुकानदार रोड पर आ जाएगा। ग्राहक मार्केट में नहीं आएगा तो कारोबार कैसे चलेगा।

फेज-3बी2 मार्केंट दुकानदार हरनेक सिंह कटानी का कहना है कि मार्केंट का विकास तभी हो सकता है जब यहां ग्राहक आएंगे। अगर पार्किंग पेड हो जाती है, तो ग्राहक मार्केटों में नहीं आएगा। फेज-10 मार्केंट दुकानदार हरचरन सिंह पम्मा का कहना है कि पेड पार्किंग का मामला किसी का निजी मामला नहीं है। बल्कि इससे सारे दुकानदार जुडे़ हुए है। इससे जहां दुकानदार पेरेशान होंगे।
विज्ञापन


वहीं, लोगों के लिए भी यह परेशानी पेश आएगी। फेज-5 मार्केट के प्रधान व पूर्व पार्षद सुरेश कुमार लक्की ने कहा कि  कुछ समय से निगम के गलत फैसलों के चलते दुकानदार परेशान हो रहेे हैं।

सारे मेन त्योहरों पर दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी है। अब पार्किंग पेड कर दुकानदारों पर एक और हमला किया गया, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेड पार्किंग को किसी भी सूरत में नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें