फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

Thu, 25 Dec 2014 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘पीके’ में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इन संगठनों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को हिंद क्रांति दल, हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कमिश्नर यूरेन्द्र सिंह हेयर को दिए इस मांग पत्र में संगठन के नेता मनोज नन्हा, विजय धीर और हरद्वारी लाल ने कहा है कि फिल्म में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस फिल्म में भगवान शिव को गलत स्वरूप में पेश किया गया है।

इन नेताओं ने कहा कि यह फिल्म हिंदू धर्म को आहत करने के लिए बनाई गई है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता ने हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए ही इस फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन


इन नेताओं ने मांग की है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाए। केस दर्ज करने के बाद इन सभी की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें