फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रोटीन किटें बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर 37 स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में टीबी मरीजों को 10 निशुल्क प्रोटीन युक्त किट वितरित किए गए। यह कदम देश में टीबी जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मेडिकल प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक प्रिंस बन्धूला ने किया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन समेत रविकांत शर्मा, रविंद्र पठानिया, संजीव ग्रोवर, अध्यक्ष रेखा सूद, योगेश कुमावत, यशपाल यादव और पूजा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस बन्धूला ने बताया कि 10 प्रोटीन किट का दान विकास गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास मरीजों की सेहत सुधारने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें