फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होटल में जबरन करा रहे थे देह व्यापार, मैनेजर समेत तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश कर कजहेड़ी के होटल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल मान से एक युवती को भी मुक्त कराया। यह गिरोह दूसरे राज्यों की युवतियों को चंडीगढ़ लाकर उनसे जबरन देह व्यापार करा रहा था। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 370ए(2), और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला बलरामपुर (यूपी) निवासी होटल मैनेजर सुनील कुमार, पठानकोट (पंजाब) निवासी जसबीर कुमार और जिला अमेठी (यूपी) निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस को कजेहड़ी के कुछ होटलों में मानव तस्करी और युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेश पर इलाका डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सेक्टर-52 स्थित कजेहड़ी के होटल मान में छापा मारा तो मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार कराने की पुष्टि हुई। टीम ने होटल से एक युवती को मुक्त करवाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवती को होटल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बुलाया था और उससे अनैतिक काम करवा रहे थे। युवती को सेक्टर 26 नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गहन पूछताछ में सामने आया है कि होटल का मालिक राज उर्फ रामू इस गिरोह का सरगना है और यहां का प्रबंधक सुनील कुमार समेत रसोइया जसबीर व बृजेश अन्य राज्यों की जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी का लालच देकर चंडीगढ़ ले आते थे और उनसे जबरन अनैतिक काम कराते थे। पुलिस ने मामले में होटल के प्रबंधक सुनील का एक दिन का रिमांड लिया है। वहीं अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। होटल मालिक फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें