फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों झटका दे सकती है ये खबर, छूट भी खत्म हो जाएगी

Sun, 19 Mar 2017 10:59 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों को ये खबर बड़ा झटका दे सकती है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके लिए मिलने वाली छूट भी खत्म हो जाएगी। हाउस टैक्स के रेट में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह मुद्दा टेबल एजेंडा के तौर पर सोमवार को सदन की बैठक में चर्चा के लिए आ रहा है।
विज्ञापन


मेयर ने इस प्रस्ताव को लाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नए वित्तीय सत्र में अप्रैल माह में सेल्फ असेसमेंट  के तहत हाउस टैक्स जमा करवाने वालों कोई छूट भी नहीं दी जा रही है। जबकि व्यापारियों को अप्रैल और मई माह में सेल्फ असेसमेंट के तहत प्रापर्टी टैक्स 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साल 2013 में पहली बार 5 मरले से लेकर ऊपर तक के मकानों में एक रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से हाउस टैक्स लगाया गया था।

तब से साल 2016 तक हाउस टैक्स में शहरवासियों को 20 से 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी लेकिन अब नगर निगम ने छूट न देने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अनुसार पहले से हाउस टैक्स का रेट काफी नामिनल है, ऐसे में अब छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछली बैठक में पेड पार्किंग का रेट बढ़ा था

प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
मालूम हो कि पिछले सदन की बैठक में नगर निगम ने शहर की पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया था और 20 मार्च को होने वाली बैठक में हाउस टैक्स का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। नगर निगम  के अनुसार 80 हजार हाउस टैक्स पेयर हैं। जबकि 20 हजार व्यापारी प्रापर्टी टैक्स का भुगतान हर साल करते हैं।

निगम के पास कोई रिकार्ड नहीं
नगर निगम हाउस टैक्स के लिए पूरी तरह से शहरवासियों पर भी निर्भर है, क्योंकि नगर निगम के पास टैक्स जमा करवाने वालों का कोई रिकार्ड नहीं है। नगर निगम को यह भी नहीं पता है कि शहर में कितने मकान कितने गज के हैं। नगर निगम ने अब सर्वे कराने का निर्णय लिया है। यहां तक पिछले तीन साल में नगर निगम ने हाउस टैक्स का भुगतान न करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि प्रापर्टी और हाउस टैक्स के सैकड़ों डिफाल्टर हैा।

हाउस टैक्स का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव सदन की बैठक में आ रहा है। लेकिन इससे पहले भाजपा पार्षदों की राय लेने के लिए रविवार को बैठक की जा रही है।हाउस टैक्स  का काफी नोमिनल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
 - आशा जसवाल, मेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें