प्रापर्टी टैक्स में छूट का फायदा लेने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
टैक्स जमा कराने वालों की सहूलियत के लिए नगर निगम ने शनिवार और रविवार को सुबह 10 से दो बजे तक काउंटर खुले रखने का फैसला लिया है।
निगम दफ्तर में दो बजे काउंटरों के खुलने से सैकड़ों की संख्या में लोग अवकाश के दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराकर इसमें दी जा रही 30 फीसदी छूट का फायदा ले सकते हैं।
पिछले तीन वर्षों के बकाया पर 30 फीसदी, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए टैक्स जमा कराने वालों को 10 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान है।