फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा: श्रीकृष्ण सर्किट के तहत विकसित होंगे कुरुक्षेत्र के तीर्थ

Sun, 11 Aug 2019 05:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र और यहां महाभारत से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के तीर्थों को श्रीकृष्ण सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। वहीं 48 कोस के तीर्थों को भी दर्शनीय और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 8 सड़कों और 21 लाख रुपये की लागत से मॉडल पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और पार्क का जीर्णोधार का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीवरेज की निकासी, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट और सेक्टर में मंदिर निर्माण की समस्या का समाधान भी किया जाएगा।

100 करोड़ रुपये खर्चे किए जाएंगे
थानेसर हल्के का चहुंमुखी विकास हुआ है और कई सौ करोड़ रुपये का बजट विकास कार्यों पर खर्च किया गया है, ताकि थानेसर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ कुरुक्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित हो सके। मुख्यमंत्री के कारण ही शहर के लोगों को रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक बनने से पांच रेलवे फाटकों से निजात मिल पाएगी। इतना ही नहीं, रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक का टेंडर भी निजी कंपनी को जारी कर दिया है और मुख्यमंत्री स्वयं इस बड़े प्रोजैक्ट का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें