एक अन्य सेशन में भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी, डीएलएफ के उप चेयरमैन राजीव सिंह, शराफ ग्रुप के उप चेयरमैन शराफुद्दीन शराफ और भारत होटल्स की सीएमडी ज्योत्सना सूरी शामिल होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि समिट का मकसद पंजाब में निवेश के लिए माहौल दिखाने के साथ-साथ भविष्य की हिस्सेदारी के लिए मौकों की पेशकश करना है।
पहले दिन में यह भी खास :
- पहले दिन का आगाज केंद्र सरकार के औद्योगिक प्रोत्साहन और आंतरिक कारोबार विभाग के सचिव के भाषण से होगा। पैनल में संघड़ टेक्नोलॉजीज, कैपिटल स्माल फाइनांस बैंक, फ्रेश एफएंडवी एंड फ्रोजन फूड, आईटीसी के अलावा विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संस्था के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी कंपनियों के साथ एमओयू इस सेशन की खास बात होगी।
- हीरो साइकिल्स, केपीएमजी इंडिया और न्यू स्वॉन की शीर्ष मैनेजमेंट अपने तजुर्बे साझे करेगी।
- पंजाब को अगला स्टार्ट अप सेंटर बनाने पर आधारित एक अन्य सेशन में एगनेक्स्ट टेक्नोलॉजी, भारत फंड, सोनालिका इंडस्ट्रीज, इंडियन एंजल नेटवर्क एंड फाउंडिंग पार्टनर ऑफ आईएएन फंड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सेशन के दौरान मूफार्म फाउंडर और अकाल स्पारिंग्ज के एमडी अपने विचार रखेंगे।
- ‘पंजाब और यूके - नवीनता और प्रौद्योगिकी के लिए मौके’ सेशन में यूके ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट-भारत, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल, एचयूएल, सीएसआर- इमटैक और टाइनौर के नुमाइंदे शामिल होंगे। भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर ऐंर्ड्यू आयर प्रजेंटेशन देंगे।