फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कंपनीज एक्ट-2013’ पर सेमिनार

Sun, 17 Nov 2013 04:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीस ऑफ इंडिया ने शनिवार को होटल शिवालिक व्यू में कंपनीज एक्ट-2013 पर कान्फ्रेंस की।
विज्ञापन


इसमें शहर के उद्योगपतियों और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार में एक्ट के विशेष पहलुओं पर चर्चा हुई।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव रमेंद्र जाखू ने सेमिनार का उद्घाटन किया। कंपनी लॉ बोर्ड के सदस्य धनराज विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

यूटी प्रशासन की अतिरिक्त गृह सचिव प्रेरणा पुरी ने भी सेमिनार में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नया कंपनी एक्ट जब पूरी तरह लागू हो जाएगा तो कंपनी सेक्रेट्री की पावर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए कंपनी एक्ट में कंपनी सेक्रेट्री की अहम भूमिका है। नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल, चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें