फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत नेहरा को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हत्या के प्रयास के मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा को पेश करने के लिए जिला अदालत ने बठिंडा सेंट्रल जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। हालांकि, मामले में आरोप तय किए जाने हैं। अगली सुनवाई पर संपत नेहरा समेत अन्य आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश किया जा सकता है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक मामला 31 दिसंबर, 2016 का है। संपत नेहरा और उसके तीन साथियों सुधीर कुमार, शिव और विजय कुमार के खिलाफ सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-341, 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा-25, 27, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह मामला मोहाली निवासी संदीप की शिकायत पर दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक घटना वाले दिन शाम को संदीप जेसीबी मशीन का स्पेयर पार्ट्स लेने के लिए अपनी कार से मनीमाजरा जा रहा था। उसने संपत नेहरा और उसके साथियों को कार का पीछा करते हुए देख लिया। इसके बाद उसने अपनी कार सेक्टर-27डी की तरफ मोड़ ली। इस दौरान संपत नेहरा और उसके साथियों ने संदीप की कार का रास्ता रोक उस पर गोली चला दी। हालांकि, गोली कार पर लगी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें