फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीकेएवाई के पहले फेज के तहत राशन बांटने की प्रक्रिया शुरू, जिनके खाते में आती है सब्सिडी उन्हें पांच महीने के लिए मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के पहले फेज के तहत राशन बांटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राशन बांटने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर में 11 केंद्र बनाये हैं। इसमें से पांच पर राशन देने का काम भी शुरू हो गया है। यह राशन सिर्फ उन्हीं को दिया जा रहा है, जो राशन कार्ड होल्डर हैं और डीबीटी स्कीम के तहत रजिस्टर्ड हैं। योजना के तहत 25 किलो गेहूं प्रतिव्यक्ति और पांच किलो चना दाल प्रति परिवार के हिसाब दिया जा रहा है। यह राशन अगले पांच महीने तक सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों में मिलेगा मुफ्त राशन
सरकारी हाई स्कूल हल्लोमाजरा, कम्यूनिटी सेंटर मौलीजागरां, कम्यूनिटी सेंटर बुड़ैल, सेक्टर-25 कम्यूनिटी सेंटर और मनीमाजरा के केंद्रों में राशन बांटा जा रहा है। राशन प्राप्त करने के लिए केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही लाभार्थियों से अपील की गई है कि वह केंद्रों पर अधिक भीड़ न लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2079 भी जारी किया हैं, यहां पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें