फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं दाखिले में ऑनलाइन फीस जमा करने में अभिभावकों को आई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं के दाखिले को लेकर सोमवार देर रात 12 बजे तक फीस जमा करवाने का आखिरी दिन था। सोमवार को दिन में वेबसाइट पर तकनीकी खराबी के कारण कई अभिभावकों को फीस जमा करवाने में दिक्कत आई। फीस जमा करने के बाद स्लिप डाउनलोड नहीं हो रही थी। इसके बाद पहले अभिभावक संबंधित स्कूल के पास शिकायत लेकर पहुंचे। स्कूल से उन्हें डीईओ दफ्तर भेजा जिसके चलते डीईओ दफ्तर के बाहर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर फीस जमा करने के बाद फीस कंर्फेमेशन का संदेश नहीं आ रहा था। इसके साथ ही वेबसाइट में भी तकनीकी समस्या आ रही थी। इसके बाद वह डीईओ दफ्तर पहुंचे। दफ्तर में मैन्युअल तरीके से समस्याओं को हल किया गया। डीईओ प्रभजोत कौर ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर सोमवार को दिन में तकनीकी समस्या आ गई थी। इस कारण अभिभावकों को परेशानी हुई। अभिभावक अपनी समस्या लेकर डीईओ दफ्तर आए थे। इस दौरान मैन्युअल तरीके से स्टाफ ने उनकी समस्या को हल किया।
एक दिन का और दिया मौका
शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि 11वीं में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के अंतिम दिन तकनीकी समस्या आई है। हालांकि सवा चार बजे तक उसे ठीक कर लिया गया था। चूंकि अभिभावकों को परेशान होना पड़ा इसलिए विभाग ने फीस जमा करवाने के लिए एक दिन का और मौका दिया है। अभिभावक दाखिले के लिए मंगलवार देर रात 12 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहली काउंसलिंग में दाखिले वालों की आज से कक्षाएं शुरू
ग्यारहवीं कक्षा में पहली काउंसलिंग में दाखिला मिलने वाले विद्यार्थियों की मंगलवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि फीस जमा करवाकर दाखिला पक्का करने के लिए विद्यार्थियों को एक दिन का और मौका दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते कक्षाओं के बाद दूसरी काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें