फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रो. घुम्मन को डॉ. एनआर ईनामदार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
प्रो बीएस घुम्मन। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रोफेसर बीएस घुम्मन को डॉ. एनआर ईनामदार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (एनईपीएएसआई) की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

प्रो. घुम्मन 23-24 दिसंबर को राजस्थान के जेएनवी यूनिवर्सिटी जोधपुर में आयोजित स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत में प्रशासन: परिवर्तन और चुनौतियां कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लोक प्रशासन के सिद्धांत और व्यवहार में उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। प्रो. घुम्मन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर और इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक भूमिकाओं में शैक्षिक चिंताओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें