चंडीगढ़। पीजीआई न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. एसएस धंडापानी को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) की ओर से अभय इंद्रायण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जयपुर में हाल ही में आयोजित नेम्सकॉन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. एसके सरीन ने उन्हें न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य में योगदान के लिए सम्मानित किया। डॉ. धंडापानी एंडोस्कोपिक और मिनिमली इनवेसिव ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में माहिर हैं और उनके 175 से अधिक प्रकाशन हैं।